LIC IPO: लिस्टिंग से पहले इतना गिरा GMP, जानें मिलेगा शेयर या आएगा रिफंड
एलआईसी के आईपीओ को सभी कैटेगरी में बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है. देश के सबसे बड़े आईपीओ में 16,20,78,067 शेयर ऑफर किए गए थे और इनके लिए 47,83,25,760 बोलियां प्राप्त हुईं. पॉलिसी होल्डर्स की कैटेगरी में आईपीओ को 6.12 गुना सब्सक्राइब किया गया.
देश का सबसे बड़ा आईपीओ (LIC IPO) रिकॉर्ड 6 दिनों तक खुले रहने के बाद बंद हो चुका है. अब हर किसी को एलआईसी के शेयर के अलॉट (LIC Share Allotment) होने का इंतजार है. आईपीओ के बाद सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के शेयर (LIC Share) आज गुरुवार को अलॉट होने वाले हैं. जिन्होंने भी इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया है, वे घर बैठे ऑनलाइन अलॉटमेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं. हालांकि आईपीओ में पैसे लगाने वालों के लिए एक बुरी खबर है कि लिस्टिंग से पहले इसका जीएमपी निगेटिव हो गया है.
यहां चेक कर सकते हैं स्टेटस
एक बार जैसे ही एलआईसी के शेयर अलॉट होने का ऐलान हो जाएगा, इसका स्टेटस ऑनलाइन चेक किया जा सकता है. अलॉटमेंट का स्टेटस बीएसई (BSE) की वेबसाइट या रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (KFin Technologies Ltd) की वेबसाइट पर लॉगइन कर चेक किया जा सकता है. इस आईपीओ में जिन लोगों को शेयर अलॉट नहीं हो पाएंगे, उनके बैंक अकाउंट में 13 मई से पैसे आने लगेंगे. जिन इन्वेस्टर्स को सफलता हाथ लगेगी, उनके डीमैट अकाउंट (Demat Account) में एलआईसी के शेयर 16 मई को क्रेडिट कर दिए जाएंगे. इसके अगले दिन यानी 17 मई को एलआईसी के शेयर बीएसई और एनएसई (NSE) पर लिस्ट हो जाएंगे.
एक सप्ताह में इतना गिर गया जीएमपी
टॉप शेयर ब्रोकर (Top Share Broker) के आंकड़ों के अनुसार, अभी एलआईसी आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (LIC Gray Market Premium) शून्य से 10 रुपये नीचे है. इसका मतलब हुआ कि ओपन मार्केट में एलआईसी का शेयर 10 रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्ट हो सकता है. हालांकि आईपीओ वॉच (IPO Watch) पर अभी भी एलआईसी आईपीओ का जीएमपी पॉजिटिव बना हुआ है. आईपीओ वॉच पर अभी इसका जीएमपी 10 रुपये है. एक समय एलआईसी आईपीओ का जीएमपी 92 रुपये तक चला गया था.
आईपीओ को मिला ऐसा रिस्पॉन्स
एलआईसी के आईपीओ को सभी कैटेगरी में बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है. देश के सबसे बड़े आईपीओ में 16,20,78,067 शेयर ऑफर किए गए थे और इनके लिए 47,83,25,760 बोलियां प्राप्त हुईं. पॉलिसी होल्डर्स की कैटेगरी में आईपीओ को 6.12 गुना सब्सक्राइब किया गया. इसी तरह एलआईसी के कर्मचारियों (LIC Employees) के लिए रिजर्व रखे गए हिस्से को 4.4 गुना सब्सक्राइब किया गया. रिटेल इन्वेस्टर्स (Retail Investors) का हिस्सा भी 1.99 गुना सब्सक्राइब किया गया. इनके अलावा QIB के लिए रखे गए हिस्से को 2.83 गुना और NII के हिस्से को 2.91 गुना सब्सक्राइब किया गया. कुल मिलाकर एलआईसी आईपीओ को 2.95 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.
बीएसई की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें स्टेटस:
बीएसई के इस डाइरेक्ट लिंक 'bseindia.com/financial backers/appli_check.asp' को ब्राउजर में ओपन करें.
एलआईसी आईपीओ सेलेक्ट करें.
एलआईसी आईपीओ को अपना अप्लिकेशन नंबर डालें.
अब अपने पैन के डिटेल्स भरें.
'I'm not a robot' पर क्लिक करने के बाद सबमिट करें.
अब आपके सामने एलआईसी आईपीओ के अलॉटमेंट का स्टेटस आ जाएगा.

Comments
Post a Comment